लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने कांग्रेस को बताया अंशकालिक पार्टी, आप और तृणमूल को भी लिया आड़े हाथ

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:09 IST

Open in App

पणजी, 17 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते कहा कि वह अब ‘‘ अंशकालिक’ पार्टी है जो धीरे-धीरे देश से गायब हो रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और पश्चिम बंगाल की पार्टियां विधानसभा चुनाव से पहले गोवा में प्रयोग और विभाजन करने के लिए आई हैं।

कांग्रेस ने फडणवीस की ‘ अंशकालिक’ पार्टी वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा गोवा में कोई प्रभावशाली नेता पैदा करने में असफल रही है। इसलिए अपनी ताकत बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के पदाधिकारियों का शिकार करती है। इसके साथ ही वर्ष 2019 में पड़ोस के महाराष्ट्र में भाजपा के सत्ता गंवाने की ओर इशारा किया।

फडणवीस ने कांग्रेस के अलावा दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा जिन्होंने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कोई लोकतंत्र नहीं बचा है और राज्य बेरोजगारी और अपराध के मामले में शीर्ष स्थान पर है।

गोवा में भाजपा के चुनाव प्रभारी फडणवीस ने पणजी में राज्य के पोरवोरिम से पूर्व विधायक रोहन खुंटे को पार्टी में शामिल कराने के बाद यह बात कही। इस मौके पर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तानावडे भी मौजूद थे।

फडणवीस ने कहा, ‘‘ लोग यहां प्रयोग करने के लिए आए हैं। वे गोवा में अपनी स्वयं (राजनीतिक) की पार्टियों का प्रयोग करना चाहते हैं। लेकिन गोवावासी बुद्धिमान है और इसे समझते हैं। गोवावासी जानते हैं कि कौन उनके साथ है और कौन चुनाव के बाद यहां से चला जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली और कोलकाता से राजनीतिक पार्टियां केवल विभाजन पैदा करने और अपनी राजनीति करने के लिए आई हैं।

फडणवीस ने कहा, ‘‘जब वे चुनाव हार जाएंगे तो पांच साल के लिए गायब हो जाएंगे और अगले चुनाव में ही वापस आएंगे। उनके पास गोवा के विकास के लिए कोई योजना या कार्यक्रम नहीं है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस धीरे-धीरे देश से गायब हो रही है।

भाजपा नेता ने कहा,‘‘कांग्रेस देश में अंशकालिक पार्टी बन गयी है। कांग्रेस के नेता अशंकालिक हैं और वे पूर्णकालिक राजनीति में नहीं आते। इसलिए पार्टी भी अशंकालिक बन गई है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केवल नाम के लिए पार्टी चला रहे हैं।

फडणवीस ने कहा,‘‘वे इतिहास के नाम पर पार्टी चलाना चाहते हैं, लेकिन उसका वक्त भी पूरा हो गया है। यहां तक कि उनके पुराने नेता भी अब नहीं हैं।’’

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने दावा करना शुरू कर दिया कि वही असली कांग्रेस है।

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘ लेकिन मैं ममता दीदी से सवाल करना चाहता हूं कि अगर आपका प्रशासन अच्छा है तो पश्चिम बंगाल में स्थिति क्यों खराब है?’’

उन्होंने सवाल किया कि क्यों पश्चिम बंगाल में निवेशक नहीं आ रहे हैं और क्यों राज्य का नाम बेरोजगारी और अपराध के मामले में शीर्ष पर है।

फडणवीस ने आरोप लगाया, ‘‘ पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। अगर विपक्षी नेता कोई सवाल उठाना चाहता है तो अगले चार दिन में आप उसे फंदे पर झूलता पाएंगे।’’

भाजपा नेता ने कहा कि वह आश्चर्यचकित हैं कि महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) जैसी स्थानीय पार्टियों, जो राज्य की राजनीतिक स्थिति और इतिहास को बेहतर समझती हैं, ने तृणमूल कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया है।

फडणवीस ने अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी आप पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘ पार्टी केवल ट्रेलर दिखाती है लेकिन फिल्म नहीं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वे हर जगह ट्रेलर दिखाने जाते हैं। आप जानते हैं कि प्रत्येक फिल्म का ट्रेलर हिट होता है। लेकिन जब वास्तव में आप फिल्म देखते हैं तो पता चलता है कि जो ट्रेलर में दिखाया गया था वह फिल्म में नहीं हैं।

इस बीच, गोव कांग्रेस की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई नाइक ने फडणवीस की ‘अंशकालिक पार्टी’ वाली टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि पहले उन्हें यह तथ्य स्वीकार करना चाहिए कि उनकी पार्टी प्रभावशाली नेता पैदा करने में असफल रही है जिसकी वजह से वह दूसरी पार्टियों के नेताओं का शिकार करती है।

नाइक ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को अहसास होना चाहिए कि उन्होंने उसी कथित ‘अंशकालिक पार्टी’ से अपने राज्य में खुद अपनी सत्ता गंवाई है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र की शिवसेना नेता महा विकास अघाडी सरकार में कांग्रेस अहम घटक है।

नाइक ने कहा कि गोवा में भाजपा अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए अन्य पार्टियों पर ‘जोंक’ की तरह निर्भर है। उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक अभी जब चुनाव नजदीक हैं, उसके पास अपना कोई नेता नहीं है और उसके अपने चेहरे सीट को लेकर डरे हुए हैं कि अगले चुनाव में यह घट कर एक अंक में रह जाएगा।’’

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गोवा में भाजपा अगला चुनाव जीतने के लिए दूसरे दलों के उधार के नेताओं पर निर्भर है। उन्होंने कहा, ‘‘ रुपयों से भरे झोले के अलावा भाजपा और किसी चीज की पेशकश नहीं कर सकती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट