लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने हामिद अंसारी के बयान पर कहा : हिंदुत्व का अर्थ है सहिष्णुता

By भाषा | Updated: November 21, 2020 18:04 IST

Open in App

नागपुर, 21 नवंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि हिंदुत्व का मतलब सहिष्णुता है। भाजपा नेता का यह बयान पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के उस बयान के संदर्भ में आया है जिसमें उन्होंने एक दिन पहले कहा था कि कोरोना वायरस संकट से पहले ही भारतीय समाज दो महामारियों- धार्मिक कट्टरता और आक्रामक राष्ट्रवाद का शिकार हो गया था।

अंसारी के बयान के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हिंदुत्व कभी भी कट्टर (विचारधारा) नहीं रहा है। यह हमेशा सहिष्णु रहा है। हिंदुत्व इस देश में जीवन जीने का प्राचीन तरीका है। हिंदुओं ने कभी किसी पर या किसी भी देश या किसी राज्य पर हमला नहीं किया।"

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि हिंदू धर्म ने हमेशा सहिष्णुता सिखाई है और इस वजह से भारत में विभिन्न पंथों और जातियों के लोग शांति से रहते आए हैं।

कोरोना वायरस महामारी के बीच महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 9 वीं से 12वीं कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोले जाने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विपक्ष के नेता ने गंभीरता से विचार करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, "राज्य सरकार को अन्य राज्यों के अनुभव को ध्यान में रखना चाहिए, जहां स्कूलों के फिर से खोलने पर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं