लाइव न्यूज़ :

फड़णवीस ने मराठा आरक्षण को लेकर लोगों को गुमराह किया: अशोक चव्हाण

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:25 IST

Open in App

मुंबई, पांच मई दाखिले और नौकरियों में मराठों के लिए आरक्षण से संबंधित महाराष्ट्र का कानून उच्चतम न्यायालय से खारिज हो जाने पर राज्य के मंत्री अशोक चव्हाण ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस पर ‘समुचित अधिकार’ के बिना 2018 में एसईबीसी कानून पारित करने का आरोप लगाया।

शीर्ष अदालत ने इस कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए खारिज कर दिया और कहा कि 1992 में मंडल फैसले के तहत निर्धारित 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा के उल्लंघन के लिए कोई असाधारण परिस्थिति नहीं है।

मराठा आरक्षण पर राज्य की उपसमिति के अध्यक्ष चव्हाण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ केंद्र सरकार के 102 वें संशोधन ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने के फैसले (अधिकार को) छीन लिया है जिसके कारण, पिछली फड़णवीस सराकर ने जो एसईबीसी कानून बनाया, उसे उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब आपके पास ऐसे अधिकार न हो तब कानून पारित करना तत्कालीन मुख्यमंत्री फड़णवीस द्वारा महाराष्ट्र विधानसभा एवं विधानपरिषद को गुमराह करने जैसा है। यह लोगों को गलत जानकारी देकर उन्हें ठगने जैसा है। ’’

नौकरियों एवं दाखिले में मराठों को आरक्षण देने के लिए 2018 में एसईबीसी (सामाजिक एवं शैक्षणिक पिछड़ा समुदाय) अधिनियम पारित किया था।

चव्हाण ने कहा कि शीर्ष अदालत ने ‘ इस बात पर मुहर लगा दी है कि संविधान के 102 वें संशोधन के बाद ऐसा कोई आरक्षण देने का अधिकार ही नहीं है।’’

इस बीच, महा विकास आघाड़ी सरकार के अन्य मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक ने कहा, ‘‘ अब गेंद केंद्र के पाले में है। राज्य सरकार मराठों को आरक्षण देने की सिफारिश सौंपने के लिए तैयार है।.. केंद्र आरक्षण देने के राज्य के अधिकार को अदालत के माध्यम से बहाल करे जैसा कि उसने संसद में आश्वासन दिया था, या उसे पिछड़ा आयोग गठित करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन