लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने राज ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की, बीएमसी चुनाव को लेकर अटकलें तेज

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल की शुरुआत में होनेवाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने मध्य मुंबई के दादर में राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला से उनके नए आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। इन चारों को मनसे अध्यक्ष के घर की बालकनी में बातचीत करते हुए देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सौहार्दपूर्ण पारिवारिक मुलाकात बताया है जबकि राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे महानगपालिका चुनाव के मद्देनजर अहम करार दे रहे हैं। 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान फडणवीस ने राज ठाकरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे थे। 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा ने मुंबई में शिवसेना के गढ़ में 82 सीटों पर जीत हासिल की थी।

हालांकि, शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सत्ता अपने हाथ में रखी। भाजपा की नजर अब शिवसेना से यह जीत छीनने की है, जो पिछले तीन दशकों से महानगरपालिका पर शासन कर रही है।

पिछले बीएमसी चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और मनसे को क्रमश: नौ और सात सीटें मिली थीं। बाद में उस साल, मनसे के सात पार्षदों में से छह ने शिवसेना का दामन थाम लिया था, जिसकी वजह से पार्टी को भाजपा पर बढ़त मिल गई थी।

राज ठाकरे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर थे लेकिन 2020 में उन्होंने पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण किया और पाकिस्तानी और बांग्लादेशी ‘घुसपैठियों' को बाहर करने समेत अन्य मुद्दों पर राजग को समर्थन की घोषणा करते हुए मुखर हिंदुत्व की तरफ अपने रुख का संकेत दिया।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और प्रसाद लाड समेत पार्टी के कई नेता भी पिछले कुछ महीनों में राज ठाकरे से मुलाकात कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल