लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने राज ठाकरे से उनके घर पर मुलाकात की, बीएमसी चुनाव को लेकर अटकलें तेज

By भाषा | Updated: November 24, 2021 17:10 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को यहां महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की, जिससे अगले साल की शुरुआत में होनेवाले बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में दोनों दलों के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हो गई हैं।

फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने मध्य मुंबई के दादर में राज ठाकरे और उनकी पत्नी शर्मिला से उनके नए आवास ‘शिवतीर्थ’ में मुलाकात की। इन चारों को मनसे अध्यक्ष के घर की बालकनी में बातचीत करते हुए देखा गया। भाजपा पदाधिकारियों ने इसे सौहार्दपूर्ण पारिवारिक मुलाकात बताया है जबकि राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर अहम करार दे रहे हैं। 2014 से 2019 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान फडणवीस ने राज ठाकरे के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखे थे। 2017 के बीएमसी चुनाव में भाजपा ने मुंबई में शिवसेना के गढ़ में 82 सीटों पर जीत हासिल की थी।

हालांकि, शिवसेना ने 84 सीटें जीतकर सत्ता अपने हाथ में रखी। भाजपा की नजर अब शिवसेना से यह जीत छीनने की है, जो पिछले तीन दशकों से महानगरपालिका पर शासन कर रही है।

पिछले बीएमसी चुनाव में कांग्रेस 31 सीटों पर जीत हासिल कर तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और मनसे को क्रमश: नौ और सात सीटें मिली थीं। बाद में उस साल, मनसे के सात पार्षदों में से छह ने शिवसेना का दामन थाम लिया था, जिसकी वजह से पार्टी को भाजपा पर बढ़त मिल गई थी।

राज ठाकरे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर थे लेकिन 2020 में उन्होंने अपनी पार्टी के नए भगवा झंडे का अनावरण किया और पाकिस्तानी और बांग्लादेशी ‘घुसपैठियों' को बाहर करने समेत अन्य मुद्दों पर राजग को समर्थन की घोषणा करते हुए मुखर हिंदुत्व की तरफ अपने रुख का संकेत दिया।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख चंद्रकांत पाटिल, आशीष शेलार और प्रसाद लाड समेत पार्टी के कई नेता भी पिछले कुछ महीनों में राज ठाकरे से मुलाकात कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट