लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने पवार से मुलाकात की

By भाषा | Updated: May 31, 2021 15:15 IST

Open in App

मुंबई, 31 मई महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की।

पवार (80) की पित्ताशय की सर्जरी हुई थी और स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्होंने फिर से अपनी गतिविधियां शुरू की है।

भाजपा नेता फडणवीस ने पवार से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘‘यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी।’’

यह बैठक उच्चतम न्यायालय द्वारा मराठों को दाखिलों और सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने वाले, महाराष्ट्र के कानून को रद्द करने के फैसले की पृष्ठभूमि में हुई।

मराठा आरक्षण के मुद्दे पर राज्य सरकार के रवैये को लेकर भाजपा ने पांच जून को विरोध प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 महामारी से निपटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस भी राज्य की उद्धव ठाकरे नीत सरकार के घोर आलोचक रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता