लाइव न्यूज़ :

फड़णवीस ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया

By भाषा | Updated: March 10, 2021 15:54 IST

Open in App

मुंबई, 10 मार्च महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र फड़णवीस ने राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर झूठे इल्जाम लगाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन नोटिस पेश किया।

फड़णवीस ने विधानसभा में कहा कि देशमुख ने मंगलवार को सदन में उनपर 2018 में अन्वय नाइक आत्महत्या पर पर्दा डालने का आरोप लगाया।

अलीबाग के रहने वाले इंटीरियर डिजाइनर नाइक ने साल 2018 में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के संबंध में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को गिरफ्तार किया गया था।

फड़णवीस ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने अपने फैसले में स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य सरकार ने आत्महत्या के लिये उकसाने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, जो प्रथम दृष्ट्या गलत है।

उन्होंने कहा, ''देशमुख ने जो कहा है वह अदालत की अवमानना है। साथ ही इसका मकसद विधायक के तौर पर मुझे मेरे कर्तव्यों का पालन करने से रोकने के समान है।''

विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जरवाल ने कहा कि वह नोटिस पर विचार के बाद उचित फैसला लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos