लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने वकील के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Updated: May 19, 2021 00:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 मई महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के वास्तुविद एकनाथ निमगडे़ की कथित हत्या में शामिल होने का उन पर आरोप लगाने वाले अधिवक्ता के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है।

भाजपा नेता ने इस महीने की शुरुआत में यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत में वकील सतीश उके के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई ।

अदालत के सूत्रों ने बताया कि फडणवीस शिकायत की पुष्टि के लिए अपना बयान दर्ज कराने के मकसद से मंगलवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए, जिसके बाद मामले को बहस के लिए 31 मई के लिए स्थगित कर दिया गया।

उके ने मुंबई में मार्च में एक संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस पर आरोप लगाया था कि भाजपा नेता छह सितंबर, 2016 को नागपुर में मारे गए एकनाथ निमगडे की हत्या में कथित रूप से शामिल थे। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे