लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने मराठवाड़ा में बारिश से प्रभावित किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार से पैकेज की मांग की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 18:24 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), चार अक्टूबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से कैबिनेट की बैठक बुलाने तथा मराठवाड़ा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय पैकेज की घोषणा करने की मांग की।

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभी मराठवाड़ा क्षेत्र के विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं और इस दौरान वे किसानों से मुलाकात कर रहे हैं। पिछले महीने विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी बारिश हुयी थी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने संवाददाताओं से कहा, "मराठवाड़ा में किसानों को भारी नुकसान हुआ, लेकिन उन्हें अब तक कोई मदद नहीं मिली है। राज्य सरकार को राज्य कैबिनेट की बैठक बुलानी चाहिए और किसानों के लिए एक वित्तीय पैकेज की घोषणा करनी चाहिए। वित्तीय सहायता दशहरा से पहले सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा की जानी चाहिए।’’

फडणवीस ने सोमवार को लातूर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि किसान नाराज हैं क्योंकि पिछली बार हुए नुकसान की भी भरपाई अब तक नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि अगर दशहरे से पहले किसानों को वित्तीय सहायता नहीं दी जाती है तो उनकी पार्टी विरोध शुरू करेगी।

पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने आरोप लगाया, "राज्य सरकार में समन्वय और संवेदनशीलता का अभाव है और वह मराठवाड़ा तथा विदर्भ जैसे क्षेत्रों को महत्व नहीं देती है। इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद मराठवाड़ा विकास बोर्डों को भंग कर दिया।"

उन्होंने हालिया भारी बारिश के दौरान बांधों के गेट के खोले जाने के समय की जांच की भी मांग दोहराई। बांधों के गेट खोले जाने से खेतों में पानी भर गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?