लाइव न्यूज़ :

फड़णवीस ने राज्यपाल को सरकारी विमान से जाने की अनुमति नहीं देने पर महाराष्ट्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 11, 2021 16:38 IST

Open in App

पुणे, 11 फरवरी भाजपा नेता देवेंद्र फड़णवीस ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सरकारी विमान से देहरादून की यात्रा करने की अनुमति नहीं देने को लेकर राज्य सरकार की बृहस्पतिवार को आलोचना की। उन्होंने शिवसेना नीत गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि वह अहंकारी है और ‘बचकाना हरकतें’ कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री फड़णवीस ने यह आरोप भी लगाया कि राज्य सरकार ने राज्यपाल के संवैधानिक पद का अपमान किया है।

सूत्रों के मुताबिक कोश्यारी का बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के एक विमान से पूर्वाह्न 10 बजे देहरादून (उत्तराखंड) की यात्रा करने का कार्यक्रम था, लेकिन उड़ान के लिए अनुमति नहीं दी गई और बाद में उन्हें वाणिज्यिक उड़ान से रवाना होना पड़ा, जिसने दोपहर करीब 12 बजकर 15 मिनट पर देहरादून के लिए उड़ान भरी।

फड़णवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस तरह की घटना राज्य में पहले कभी नहीं हुई थी। राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि एक पद है। लोग आते-जाते रहेंगे, लेकिन पद कायम रहेगा। राज्यपाल राज्य के प्रमुख हैं। राज्यपाल ही मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल को नियुक्त करते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे पता चला है कि राज्यपाल की पूरी यात्रा का कार्यक्रम सामान्य प्रशासन विभाग को भेजा गया था। मुख्य सचिव इस बारे में जानते थे और मुख्यमंत्री के पास भी एक फाइल गई थी। लेकिन जानबूझ कर, राज्यपाल को विमान में बैठने तक की अनुमति नहीं दी गई और आखिरकार उन्हें विमान से उतरना पड़ा।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘यह सरकार बचकाना हरकतें कर रही है। मेरे मुताबिक मुख्यमंत्री और सरकार का इस तरह का अहंकारी रवैया दिखाना गलत है...। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस घटना से राज्य की छवि धूमिल होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी