लाइव न्यूज़ :

फडणवीस ने एमवीए सरकार पर पुलिस विभाग में दखलअंदाजी करने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 18:26 IST

Open in App

मुंबई, 11 सितंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे नीत महाराष्ट्र सरकार की राज्य के पुलिस विभाग में दखलअंदाजी बढ़ गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘महाविकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार के गठन के बाद से पुलिस विभाग में दखलअंदाजी बढ़ गई है। सरकार पुलिस बल में दखल दे रही है, जो कि अनुशासित बल है। पुलिस के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। हालिया पुलिस तबादलों के बारे में आपत्तियां जताई गई हैं क्योंकि कुछ पुलिस अधिकारियों ने अपना ओहदा घटाए जाने या दरकिनार किये जाने की शिकायत की।’’

फडणवीस ने दावा किया कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कई अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और इस बात का जिक्र किया कि पुलिस बल में हालिया तबादले में प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया गया है।

आईपीएस अधिकारियों के फडणवीस से मिलने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं एमवीए सरकार में मंत्री नवाब मलिक द्वारा ऐतराज जताए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं मुख्यमंत्री था, तब कई आईपीएस अधिकारी राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात किया करते थे। मैंने इस पर कभी ऐतराज नहीं किया।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने जोर देते हुए कहा कि आईपीएस अधिकारियों को राज्य की परंपरा के अनुसार वरिष्ठ नेताओं से मिलना जारी रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है