लाइव न्यूज़ :

गैस रिसाव के बाद फैक्ट्री मालिक की मौत, 13 अन्य अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: December 11, 2021 18:34 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 11 दिसंबर तरल क्लोरीन की एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के बाद शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई और 13 अन्य को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, जिले में चितोड के पास क्लोरीन की फैक्ट्री चलाने वाला दामोदरन (43) सिलेंडर को भरते समय हुए गैस रिसाव के कारण गिरकर बेहोश गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि फैक्ट्री के 20 में से 13 श्रमिक रिसाव के कारण निकली गैस से बेहोश हो गए। इसके बाद अन्य कर्मचारी मौके पर बचाव के लिए गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दमकल एवं राहत सेवा को सूचना दी। दमकलकर्मियों ने सिलेंडर से लीकेज को बंद कर दिया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित सभी श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर घोषित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां