लाइव न्यूज़ :

सड़े आलू से चिप्स बनाने वाले कारखाने का भंडाफोड़, हानिकारक रसायन भी मिला

By भाषा | Updated: December 14, 2020 21:53 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 14 दिसंबर जिला प्रशासन ने सोमवार को यहां एक कारखाने पर छापा मारा और सड़े आलू से चिप्स बनाए जाने के गोरखधंधे का खुलासा किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस कारखाने से 150 क्विंटल सड़े आलू के साथ मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन जब्त किया गया है जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर चिप्स बनाने में किया जा रहा था।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि राज्य सरकार के "मिलावट से मुक्ति" अभियान के तहत अवंतिका नगर में स्थित एक कारखाने पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया, "कारखाने में प्रवेश करते ही छापामार दल हैरान रह गया। पूरे कारखाने में सड़े आलुओं की दुर्गंध फैली थी।"

बेड़ेकर के मुताबिक कारखाने में सड़े आलुओं को हाइड्रो पावडर नामक ऐसे रसायन से कथित रूप से धोकर चिप्स बनाई जा रही थी जिसके पैकेट पर "नॉन एडिबल" (अखाद्य) छपा था। एडीएम ने कहा, "अखाद्य श्रेणी के इस रसायन से आलुओं की चमक बढ़ाई जा रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक चिप्स बनाने में इस रसायन का इस्तेमाल मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

बेड़ेकर ने बताया कि मामले में उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं। विस्तृत जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!