लाइव न्यूज़ :

नोएडा में फैक्ट्री में आग लगी, लाखों का माल खाक

By भाषा | Updated: February 19, 2021 17:21 IST

Open in App

नोएडा, 19 फरवरी जिले के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई जिससे वहां पड़ा लाखों का माल जल गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने आज यहां बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के ए- ब्लॉक में स्थित फ्लेक्सी बोर्ड बनाने की एक फैक्ट्री में सुबह शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां पहुंची। उन्होंने बताया कि करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

सीएफओ ने बताया कि इस हादसे में लाखों का माल जल गया है। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग के चलते काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।

सीएफओ ने बताया कि सेक्टर 119 में स्थित आम्रपाली सोसाइटी में बृहस्पतिवार की देर रात को एक फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में घर का सामान जल गया लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल