लाइव न्यूज़ :

फरीदाबाद में कारखाने में लगी आग

By भाषा | Updated: March 12, 2021 21:59 IST

Open in App

फरीदाबाद, 12 मार्च सेक्टर-27ए औद्योगिक क्षेत्र स्थित पेंट बनाने वाले एक कारखाने में शुक्रवार अपराह्न में भीषण आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दमकल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आग लगने की सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिये।

उन्होंने बताया कि हालांकि तैयार पेंट में आग लगने की वजह से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उन्होंने बताया कि अग्निशमन कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग से एक कर्मचारी झुलस गया और वह सर्वोदय अस्पताल में उपचाराधीन है।

दमकल विभाग के प्रवक्ता के अनुसार आज अपराह्न में सूचना मिली कि बडख़ल पुल के समीप सैक्टर-27ए औद्योगिक क्षेत्र में एक पेंट कारखाने में आग लग गई है।

जिला अग्निशमन अधिकारी आरएस दहिया ने बताया कि फैक्ट्री में आग की सूचना मिलते ही जिले के चारों दमकल केन्द्रों से मौके पर दमकल वाहन भेजे गए लेकिन आग बेकाबू हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि इसके बाद आग बुझाने के लिए गुरुग्राम, पलवल, एस्कोट्र्स, एयर फोर्स स्टेशन से भी अग्निशमन गाडिय़ां बुलानी पड़ीं।

उन्होंने बताया कि शाम करीब चार बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। कारखाना बडखल रेलवे पुल किनारे स्थित है। इसलिए पुल की एक लेन बंद करनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!