लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस में गुटबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : पटोले

By भाषा | Updated: June 3, 2021 10:55 IST

Open in App

ठाणे, तीन जून कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है कि पार्टी में गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कोई भी व्यक्ति पार्टी एवं उसके सिद्धांतों से ऊपर नहीं है।

यहां नवी मुंबई उपनगर में कांग्रेस के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पटोले ने स्थानीय नेताओं से अपने विवादों को हल करने और पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा।

उन्होंने कहा, “गुटबाजी कांग्रेस में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी व्यक्ति पार्टी और उसके सिद्धांतों से ऊपर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी कार्यकर्ता का पद की आकांक्षा रखना गलत नहीं है और हर योग्य व्यक्ति को कुछ न कुछ जिम्मेदारी दी जाएगी।

पटोले ने कहा, “कांग्रेस में पृथ्वीराज चव्हाण, बालासाहेब थोराट जैसे कई वरिष्ठ नेता हैं लेकिन पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश इकाई की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। जो लोग अपना सामर्थ्य साबित करेंगे, उन्हें अवसर दिए जाएंगे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ चुके लोग यदि फिर से पार्टी में लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।

पटोले ने कहा कि कांग्रेस आगामी नवी मुंबई नगर निगम (एनएमएमसी) चुनावों में अपने बूते सभी 111 सीटों पर लड़ेगी।

उन्होंने दावा किया कि नवी मुंबई अपराध एवं भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का सामना कर रही है और लोग मौजूदा निकाय नेतृत्व से तंग आ चुके हैं।

इससे पहले, एनएमएमसी चुनाव पिछले साल अप्रैल में होने थे, लेकिन कोविड-19 प्रकोप के कारण टाल दिए गए थे।

राकांपा ने नवी मुंबई के दिग्गज गणेश नाइक के नेतृत्व में 2015 में एनएमएमसी का चुनाव जीता था। हालांकि, नाइक अपने बेटों और समर्थकों के साथ 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस