लाइव न्यूज़ :

अल्टन्यूज के मोहम्मद जुबैर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका, कहा- जान को है खतरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 7, 2022 17:10 IST

अल्ट न्यूज के को फाउंडर मोहम्मद जुबैर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है। जुबैर ने कहा है कि उन्हें जान से मारने की धमकिया मिल रही है। मोहम्मद जुबैर के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट बेल के लिए याचिका दायर की है। 

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद जुबेर ने अर्जेंट बेल के लिए किया सुप्रीम कोर्ट का रूखजुबेर के वकील के मुताबिक उन्हे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैसुप्रीम कोर्ट जुबेर की अर्जी पर कल सुनवाई कर सकता है

नई दिल्ली: अल्ट न्यूज के सह संस्थापक मोहम्मद जुबैर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए थे। अब उनकी तरफ से सुप्रीम कोर्ट में जल्द जमानत के लिए याचिका दाखिल की गई है। जुबैर ने अपनी जान को खतरा बताया है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल यानी 8 जुलाई को सुनवाई कर सकता है।

जुबैर को मिल रही है धमकियां

जुबैर के वकील के मुताबिक उनकी जान को खतरा है उन्हे लगातार धमकियां मिल रही है। वकील कॉलिन गोंजाल्विस ने कोर्ट से अपील की थी कि जुबेर की याचिका पर गुरुवार को ही 2 बजे सुनवाई की जाए। वहीं याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 8 जुलाई को सुनवाई की बात कही है।

बता दें कि सीतापुर पुलिस ने मोहम्मद जुबैर के खिलाफ खैराबाद में दर्ज एक मामले में पेशी वारंट जारी किया था और उन्हें सीतापुर अदालत में पेश किया गया। जिला पुलिस ने पुलिस हिरासत के लिए अदालत में आवेदन किया है।

27 जून को हुई थी गिरफ्तारी

फैक्ट चेकर जुबेर को 27 जून को दिल्ली पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर धर्म,जाति,जन्म स्थान, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने का आरोप है।  मोहम्मद जुबेर ने नूपुर शर्मा के विवादित बयान का वीडियो भी शेयर किया था।

टॅग्स :मोहम्मद जुबैरसुप्रीम कोर्टनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया