लाइव न्यूज़ :

टीवी की दुनिया में चुनौतीपूर्ण समय का सामना करने से बढ़ा आत्मविश्वास: महिमा मकवाना

By भाषा | Updated: November 25, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर अभिनेत्री महिमा मकवाना का कहना है कि टेलीविजन की दुनिया में काम करने के दौरान उन्होंने जिस चुनौतीपूर्ण समय का सामना किया, उससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा, जिसका फायदा उन्हें अपनी पदार्पण फिल्म 'अंतिम' में काम करते समय मिला।

'अंतिम' में सुपरस्टार सलमान खान और उनके बहनोई आयुष शर्मा अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

"बालिका वधू" और "मिले जब हम तुम" जैसे टेलीविजन धारावाहिकों में छोटे-छोटे किरदारों के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाली महिमा को पहली बार 2012 में "सपने सुहाने लड़कपन के" नामक धारावाहिक में अहम किरदार निभाने का मौका मिला।

महिमा ने पीटीआई-भाषा से विशेष बातचीत में कहा, "टीवी पर काम करने के दौरान मिले अनुभव ने 'अंतिम' में मेरी काफी मदद की। मैंने फिल्म में अपने आत्मविश्वास के बल पर काम किया और खुद को आश्चर्यचकित किया, जिसको लेकर मैं टीवी के प्रति आभारी हूं। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो टीवी की दुनिया और इसकी पहुंच को नीचा दिखाते हैं और टीवी कलाकारों को ऐसे लोगों के रूप में चित्रित करते हैं, जो बड़े पर्दे पर फिल्मों में काम नहीं कर सकते। लेकिन, यह सच नहीं है।" अभिनेत्री ने कहा, " टेलीविजन की दुनिया में काम करने के दौरान हमें अनेक प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। शूटिंग के दौरान कई-कई घंटों तक काम करना पड़ता है। हमें तैयारी के लिए समय भी बहुत कम मिलता है। शूटिंग के शुरू होने से कुछ क्षण पहले ही हमें पटकथा दी जाती है। टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने के दौरान कुछ चुनौतीपूर्ण समय का सामना किया, जिसने मेरा नजरिया बदला और मेरे अभिनय में सुधार किया। इन सभी के परिणामस्वरूप मैं फिल्म में काम कर सकी।"

"अंतिम" का निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया है और यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे