लाइव न्यूज़ :

मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर पराबैंगनी प्रकाश से सामान को सेनिटाइज करने की सुविधा की शुरुआत

By भाषा | Updated: November 24, 2020 11:06 IST

Open in App

मुंबई, 24 नवंबर कोविड-19 के खतरे को देखते हुए मध्य रेलवे ने मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी टर्मिनस समेत कुछ बड़े स्टेशनों पर पराबैगनी प्रकाश आधारित सेनिटाइजेशन सुविधा की शुरुआत की है जिससे यात्री अपने सामान को सेनिटाइज कर सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में शुरू की गई इस सुविधा के तहत सामान को एक मशीन से गुजारा जाएगा जिसमें सभी तरफ से उस पर पराबैंगनी प्रकाश की किरणें पड़ेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि इन किरणों से सामान के बाहरी सतह पर मौजूद सभी प्रकार के वायरस, बैक्टीरिया और रोगाणु नष्ट हो जाएंगे।

सेनिटाइज करने के बाद सामान पर ‘संक्रमण मुक्त’ होने का स्टिकर लगा दिया जाएगा और उसे यात्रियों को सौंप दिया जाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि इसके बाद यात्री कुछ तय मूल्य चुका कर सामान को अच्छी तरह रैप भी करवा सकते हैं।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, “पराबैंगनी प्रकाश आधारित सेनिटाइज करने की सुविधा किफायती दर पर उपलब्ध कराई जा रही है और सामान के आकार के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।”

सुतार ने कहा कि 10 किलोग्राम के सामान को सेनिटाइज करने के लिए दस रुपये, 25 किलोग्राम के लिए 15 रुपये तथा 25 किलोग्राम से अधिक वजनी सामान के लिए 20 रुपये शुल्क देना होगा।

उन्होंने कहा कि 10 किलोग्राम के सामान की रैपिंग करवाने के लिए 60 रुपये, 25 किलोग्राम के सामान के लिए 70 रुपये और 25 किलोग्राम से अधिक वजनी सामान के लिए 80 रुपये देने होंगे।

एक अन्य अधिकारी ने कहा कि सामान को सेनिटाइज करने की यह सुविधा मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और ठाणे के कल्याण स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

अधिकारी के अनुसार दादर, ठाणे और पनवेल स्टेशनों पर भी इस सुविधा को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो