लाइव न्यूज़ :

फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड ने भारत से एक नया मामला लिया

By भाषा | Updated: February 13, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी फेसबुक के ओवरसाइट बोर्ड ने पंजाबी भाषा के मंच से सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट के मामले पर संज्ञान लिया है जिसमें आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणी की गई है।

हालांकि, शुरुआत में फेसबुक कम्युनिटी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करने को लेकर इस सामग्री को फेसबुक से हटा दिया गया था, लेकिन बाद में सोशल मीडिया कंपनी ने इसे वापस बहाल कर दिया।

ओवरसाइट बोर्ड एक स्वतंत्र ईकाई है जिसका गठन फेसबुक ने पिछले साल किया था और इसका उद्देश्य सोशल मीडिया पर साझा किए गए, नफरत फैलाने वाले भाषणों और अनापेक्षित सामग्री पर नजर रखना है।

इससे पहले बोर्ड ने पांच मामलों पर विचार किया है जिनमें से एक भारत का था जिसमें उपयोक्ता ने पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों के खिलाफ हिंसा की बात कही थी। इस मामले में बोर्ड ने सामग्री को सोशल मीडिया से हटाने के फेसबुक के फैसले को पलट दिया था।

बोर्ड द्वारा लिया गया ताजा मामला नवंबर, 2020 में एक उपयोक्ता द्वारा साझा किए गए पोस्ट से जुड़ा हुआ है। इस पोस्ट में 17 मिनट का वीडियो है जिसके कैप्शन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नकारात्मक टिप्पणियां की गई हैं।

इस पोस्ट को 500 से भी कम लोगों ने देखा था और फेसबुक कम्युनिटी दिशा-निर्देश के उल्लंघन की एकमात्र शिकायत के आधार पर इसे सोशल मीडिया से हटा लिया गया था।

उपयोक्ता ने इस संबंध में जब बोर्ड से अपील की तो फेसबुक ने पोस्ट हटाए जाने को गलती बतायी और सामग्री को वापस बहाल कर दिया। उपयोक्ता ने आरोप लगाया कि पोस्ट पर की गई टिप्पणियां वीडियो से जुड़ी हैं और दोनों का टोन समान है। उपयोक्ता ने सवाल किया कि अगर वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर मौजूद है तो सामग्री के साथ दिक्कत क्या है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे