लाइव न्यूज़ :

निजता नीति के संबंध में फेसबुक, व्हाट्सएप की अपील पर अगस्त में सुनवाई होगी

By भाषा | Updated: July 30, 2021 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) द्वारा व्हाट्सएप की नयी निजता नीति की जांच के आदेश को रद्द करने की याचिका को खारिज करने के एकल पीठ के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर अगस्त में सुनवाई करेगा।

मुख्य न्यायाधीश डी. एन. पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सीसीआई की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल बलबीर सिंह द्वारा कुछ और समय मांगे जाने पर मामले की सुनवाई अगस्त महीन के लिये स्थगित कर दी।

व्हाट्सएप की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश साल्वे ने कहा कि अगर सीसीआई चार जून को जारी नोटिस का जवाब पांच अगस्त तक नहीं दे पाने की बात कर रहा है तो इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

वहीं, व्हाट्सएप और फेसबुक ने वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी के माध्यम से सीसीआई के चार और आठ जून के नोटिस को चुनौती दी है जिनमें उनसे जांच के लिए कुछ सूचनाएं देने को कहा गया था।

उच्च न्यायालय ने याचिकाओं पर सुनवाई के लिए 27 अगस्त की तारीख तय की है। साथ ही सीसीआई द्वारा व्हाट्सएप और फेसबुक को जारी चार और आठ जून के नोटिसों पर जवाब के लिए भी उस दिन तक का समय दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह