लाइव न्यूज़ :

फेसबुक ने भारतीय राज्यों में चुनाव के बीच नफरत फैलाने वाली सामग्रियों पर रोक के लिए उठाये कदम

By भाषा | Updated: March 31, 2021 19:26 IST

Open in App

(नफरत भरे भाषण की जगह नफरत फैलाने वाली सामग्रियां करते हुए)

नयी दिल्ली, 31 मार्च फेसबुक चार भारतीय राज्यों में हो रहे चुनाव के दौरान गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकने के अपने प्रयास के तहत नफरत फैलाने वाली सामग्रियों के प्रसार को घटाने समेत कई कदम उठा रहा है।

इस सोशल मीडिया कंपनी ने मंगलवार को अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा कि फेसबुक उन अकाउंट से सामग्री के वितरण को अस्थायी रूप से घटा देगा जिन्होंने हाल ही में कंपनी की नीतियों का बार-बार उल्लंघन किया है।

उसने कहा, ‘‘ हम स्वीकार करते हैं कि कुछ इस प्रकार की सामग्रियां होती हैं, जैसे नफरत फैलाने वाली सामग्रियां, जिनसे तत्काल ऑफलाइन नुकसान पहुंच सकता है... इन राज्यों में समस्या पैदा करने वाली सामग्री के फैलने के जोखिम तथा चुनाव या उससे पहले हिंसा फैलने की संभावना को कम करने के लिए हम उन सामग्रियों के वितरण को काफी घटायेंगे जिन्हें हमारी प्रौद्योगिकी नफरत फैलाने वाली सामग्रियां, हिंसा और उकसाने वाली सामग्रियों के रूप में पहचान करती है।’’

ब्लॉग में कहा गया है कि यदि यह तय हो जाता है कि वह सामग्री फेसबुक की नीतियों का उल्लंघन करती है, तो उसे हटा दिया जाएगा लेकिन जबतक यह तय नहीं हो जाता है, तबतक उसका प्रसार घटा दिया जाएगा।

फेसबुक भारत में अपने मंच पर नफरत फैलाने वाली सामग्रियां से निपटने के अपने तौर तरीके को लेकर अतीत में आलोचना का शिकार हो चुका है। फेसबुक, उसकी ग्रुप कंपनियों - व्हाट्सअप और इंस्टाग्राम के लिए भारत एक बहुत बड़ा बाजार है।

अपने ब्लॉक में फेसबुक ने लिखा है कि उसने भारत और दुनियाभर के चुनावों से सबक सीखा है और वह तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में चुनावों के दौरान नफरत भरे भाषण एवं दुष्प्रचार को रोकने और मतदाताओं का दमन खत्म करने के लिए कदम उठा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं