फेसबुक ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए नया पेज पेश किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 00:33 IST2021-10-09T00:33:00+5:302021-10-09T00:33:00+5:30

Facebook introduces new page for users in India | फेसबुक ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए नया पेज पेश किया

फेसबुक ने भारत में उपयोगकर्ताओं के लिए नया पेज पेश किया

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर फेसबुक ने देश में एक नया पेज डिजाइन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की जो सार्वजनिक हस्तियों और रचनाकारों के लिए समुदाय बनाने और अपने व्यावसायिक उद्देश्यों को प्राप्त करना आसान बना देगा।

कुछ नई सुविधाओं में एक स्पष्ट रूप और अनुभव के साथ एक सहज ज्ञान युक्त लेआउट शामिल है, जिससे व्यक्तिगत प्रोफाइल और सार्वजनिक पृष्ठ के बीच संचालन करना आसान हो जाता है।

फेसबुक ने एक बयान में कहा कि पहली बार पेज के लिए एक समर्पित समाचार फीड भी होगा जो खोज में मदद करने और बातचीत में शामिल होने के नए तरीके लाएगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘इससे रुझानों का पालन करना, साथियों के साथ बातचीत करना और प्रशंसकों के साथ जुड़ना आसान हो जाएगा। समर्पित समाचार फीड अन्य सार्वजनिक हस्तियों, पेज, समूहों और ट्रेंडिंग सामग्री जैसे नए कनेक्शन का भी सुझाव देगा।’’

इसमें कहा गया है कि समृद्ध, संवादात्मक बातचीत का समर्थन करने के लिए एक नया टेक्स्ट-आधारित प्रश्नोत्तर प्रारूप पेश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Facebook introduces new page for users in India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे