लाइव न्यूज़ :

फेसबुक को दिल्ली विस समिति के समक्ष पेश होने के लिए 14 दिन का और समय मिला

By भाषा | Updated: November 2, 2021 15:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सौहार्द्र समिति ने फेसबुक इंडिया को 14 दिन का समय और दिया है तथा उससे फरवरी 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर एक वरिष्ठ प्रतिनिध को 18 नवंबर को उसके समक्ष पेश करने के लिए कहा है। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, फेसबुक ने विधायक राघव चड्ढा के नेतृत्व वाली समिति से पेशी के लिए संभावित सबसे अच्छे अधिकारियों की पहचान करने के वास्ते कुछ और समय मांगा था। समिति ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले समिति ने उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुए दंगों पर फेसबुक इंडिया को उसके समक्ष एक वरिष्ठ प्रतिनिधि को दो नवंबर को पेश करने के लिए कहा था।

बयान में कहा गया है कि 27 अक्टूबर के सम्मन के जवाब में फेसबुक इंडिया ने समिति के समक्ष पेश होने के लिए 14 दिन का और समय देने का अनुरोध किया था ताकि वे ऐसे वरिष्ठ प्रतिनिधि को भेज सकें जिनके पास आवश्यक जानकारी हो और ‘‘जो समिति को आवश्यक आंकड़ें उपलब्ध कराने के लिए सबसे उपयुक्त हो।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘अनुरोध और उसमें बतायी गयी वजहों पर विचार करते हुए समिति के अध्यक्ष और विधायक राघव चड्ढा ने फेसबुक इंडिया को उचित वरिष्ठ प्रतिनिधि को भेजने के लिए और समय देने का फैसला किया है। इसके अनुसार समिति की कार्यवाही 18 नवंबर को दोपहर साढ़े 12 बजे पुन: निर्धारित की गयी है।’’

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 23 फरवरी और 26 फरवरी 2020 के बीच नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थकों और उसके विरोधियों के बीच हिंसा में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गयी थी और सैकड़ों घायल हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos