लाइव न्यूज़ :

नफरत फैलाने के लिए भाजपा का हथियार बना फेसबुक, जेपीसी जांच हो: कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि देश में नफरत फैलाने के लिए फेसबुक भाजपा का हथियार बन गया है।

पार्टी ने यह मांग भी की कि इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन होना चाहिए।

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश में फेसबुक का इस्तेमाल 36 करोड़ लोग करते हैं। आज भारत में नफरत फैलाने के लिए फेसबुक भाजपा का हथियार बन चुका है। बनाकर फेसबुक को हथियार, भाजपा ने किया नफरत का व्यापार।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कई रिपोर्ट आ चुकी हैं कि फेसबुक के जरिये फैलाए जा रहे नफरत भरे संवाद और सामग्री, फर्जी खबरों को रोकने के लिए कारगर प्रयास नहीं किये गये। इस तरह की सामग्री कम होने की बजाय बढ़ गयी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘हिंदी भाषी प्रदेशों में सिर्फ नौ प्रतिशत बजट हेट स्पीच पर अंकुश लगाने के लिए इस्तेमाल किया। फेसबुक अपना इस्तेमाल होने दे रहा है। यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि भाजपा का प्रयोग है।’’

उन्होंने कहा कि फेसबुक से मांग है कि वह पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराए।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने फेसबुक के मालिकों को पत्र लिखा है कि वे अपनी आंतरिक रिपोर्ट की उपेक्षा नहीं करें, ठोस कार्रवाई करें।’’

कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘इस मुद्दे की जांच के लिए जेपीसी का गठन होना चाहिए। संसद की स्थायी समिति को फेसबुक के लोगों को तलब करना चाहिए ताकि इसकी जांच हो सके, जैसे अमेरिका और ब्रिटेन जैसे लोकतंत्र में हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि फेसबुक और व्हाट्सऐप पर नफरत से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कानून बनने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य,' वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो