बाबा रामदेव के खिलाफ वीडियो का लिंक हटाने के आदेश को चुनौती देने कोर्ट पहुंची फेसबुक, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: October 30, 2019 22:01 IST2019-10-30T22:01:45+5:302019-10-30T22:01:45+5:30

उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश वाली पीठ ने 23 अक्टूबर को फेसबुक, गूगल, इसकी सहायक यूट्यूब तथा ट्विटर को रामदेव के खिलाफ अपमानजनक आरोपों से संबंधित वीडियो का लिंक वैश्विक आधार पर को हटाने और ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।

Facebook arrive court challenging order to remove video link against Baba Ramdev, know the whole matter | बाबा रामदेव के खिलाफ वीडियो का लिंक हटाने के आदेश को चुनौती देने कोर्ट पहुंची फेसबुक, जानें पूरा मामला

Facebook arrive court challenging order to remove video link against Baba Ramdev, know the whole matter

दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ अपमाननजक आरोप वाले एक वीडियो का लिंक वैश्विक आधार पर हटाने, ब्लॉक करने या निष्क्रिय करने के निर्देश वाले आदेश को चुनौती देने के लिए बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।  

 मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष इस याचिका का उल्लेख किया गया और पीठ गुरुवार को उपयुक्त पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए इसे सूचीबद्ध करने पर सहमत हो गयी। अब इसे गुरुवार के लिए न्यायमूर्ति एस मुरलीधर और न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया गया है।

जानें क्या है मामला

उच्च न्यायालय की एकल न्यायाधीश वाली पीठ ने 23 अक्टूबर को फेसबुक, गूगल, इसकी सहायक यूट्यूब तथा ट्विटर को रामदेव के खिलाफ अपमानजनक आरोपों से संबंधित वीडियो का लिंक वैश्विक आधार पर को हटाने और ब्लॉक करने का निर्देश दिया था। न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने कहा था कि केवल भारत के उपयोक्ताओं के लिए आपत्तिजनक लिंक निष्क्रिय या ब्लॉक करना काफी नहीं होगा क्योंकि यहां रहने वाले यूजर अन्य तरीकों से इस तक पहुंच बना सकते हैं।

अदालत ने कहा था कि प्रौद्योगिकी और कानून के बीच की दौड़ को खरगोश और कछुए की दौड़ कह सकते हैं जहां प्रौद्योगिकी सरपट छलांग मारती है वही कानून भी अपनी गति बनाए रखने का प्रयास करता है। अदालत ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी कानून के प्रावधानों की व्याख्या इस तरह से की जानी चाहिए कि न्यायिक आदेश प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किए जा सकें।

Web Title: Facebook arrive court challenging order to remove video link against Baba Ramdev, know the whole matter

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे