लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में 10 -11 नवंबर को अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को कहा कि 10 और 11 नवंबर को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की आशंका है, जिससे सड़कें और निचले इलाके जलमग्न हो सकते हैं।

एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव के चलते, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पड़ोसी क्षेत्र में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने, और 11 नवंबर की सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु तट के पास पहुंचने का अनुमान है।

विभाग ने एक बयान में कहा, “इसके प्रभाव में, आठ और नौ नवंबर को तमिलनाडु के दूरदराज के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की आशंका है। 10 और 11 नवंबर को बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।’’

भारी वर्षा 64.5 मिलीमीटर (मिमी) और 115.5 मिमी के बीच मानी जाती है जबकि 115.6 और 204.4 के बीच वर्षा बहुत भारी मानी जाती है। 204.4 मिमी से अधिक बारिश को अत्यधिक भारी वर्षा माना जाता है।

अगले चार दिनों के लिए दक्षिण-पश्चिम और इससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और दक्षिण आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु तटों और मन्नार की खाड़ी में बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। अगले दो दिनों के दौरान दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में भी इसी तरह के हालात रहने का अनुमान है।

विभाग ने मछुआरों को इन क्षेत्रों में समुद्र तटों पर नहीं जाने की सलाह दी है। उसने सड़कों और निचले क्षेत्रों में पानी भरने की चेतावनी दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos