लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई इलाकों में बेहद भारी बारिश

By भाषा | Updated: July 19, 2021 11:31 IST

Open in App

जयपुर, 19 जुलाई दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक बार फिर जोर पकड़ने से राजस्थान में जोरदार बारिश हो रही है और बीते चौबीस घंटे में अनेक जगह बेहद भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान बहरोड़ (अलवर) में सर्वाधिक 195 मिमी बारिश हुई।

मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बीते चौबीस घंटे में राज्य के अलवर, झुंझुनू, कोटा, करौली एवं भरतपुर जिलों में भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान बहरोड़ में 195 मिमी, नीमराणा में 190 मिमी, बानसूर में 136 मिमी, मंडावर में 124 मिमी, भुहाना में 117 मिमी...यानी अति भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं करौली, कोटा व भरतपुर जिले में भी अनेक जगह पर 67 मिमी से 110 मिमी तक भारी बारिश हुई। राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश ही हुई।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के जयपुर तथा भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। राजधानी जयपुर में सोमवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन