मराठवाड़ा और मुंबई में बेहद भारी बारिश की आशंका: आईएमडी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 20:05 IST2021-09-28T20:05:33+5:302021-09-28T20:05:33+5:30

Extremely heavy rain expected in Marathwada and Mumbai: IMD | मराठवाड़ा और मुंबई में बेहद भारी बारिश की आशंका: आईएमडी

मराठवाड़ा और मुंबई में बेहद भारी बारिश की आशंका: आईएमडी

मुंबई, 28 सितंबर महाराष्ट्र के तटीय कोंकण और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों तथा मुंबई में अगले 24 घंटे में बेहद भारी बारिश होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार शाम को यह जानकारी दी।

आईएमडी मुंबई के वरिष्ठ वैज्ञानिक के. एस. होसलीकर ने कहा, “गुलाब चक्रवात का शेष प्रभाव मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण पर जारी रहेगा और कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश होगी। कोंकण के उत्तरी हिस्से और मध्य महाराष्ट्र में बुधवार को अधिक वर्षा होगी।”

बेहद भारी वर्षा होने का अर्थ है 24 घंटे में 204.5 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होना। उन्होंने कहा, “गुलाब चक्रवात का अब कम दबाव का क्षेत्र है। जैसे ही यह अरब सागर की ओर बढ़ेगा बृहस्पतिवार से महाराष्ट्र पर इसका प्रभाव कम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Extremely heavy rain expected in Marathwada and Mumbai: IMD

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे