लाइव न्यूज़ :

जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों को मान्यता मिलते देखकर बेहद खुशी हुई: मोदी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्हें यह देखकर बेहद खुशी हुई कि जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों को सार्वजनिक बेहतरी की दिशा में किए गए उनके अनुकरणीय प्रयासों के लिए मान्यता दी जा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया, “पर्यावरण से लेकर उद्यम तक, कृषि से कला तक, विज्ञान से समाज सेवा तक, लोक प्रशासन से लेकर सिनेमा तक... पद्म पुरस्कारों को पाने वाले विविध पृष्ठभूमि से आते हैं। मैं आप सभी से प्रत्येक पुरस्कार विजेता के बारे में जानने और प्रेरित होने का आग्रह करूंगा।”

मोदी अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि उनकी सरकार ने पद्म पुरस्कार चयन प्रक्रिया को पारदर्शी रखा है और सादगीपूर्ण पृष्ठभूमि के लोगों की सेवा को मान्यता देती है।

राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक 73 में से चार को पद्म विभूषण, आठ को पद्म भूषण और 61 को पद्मश्री पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार वर्ष 2020 के लिए दिए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां