लाइव न्यूज़ :

जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वालों को मान्यता मिलते देखकर बेहद खुशी हुई: मोदी

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पद्म पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और इस बात पर प्रसन्नता जताई कि जन हित में जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोगों के अनुकरणीय प्रयासों को पहचान मिल रही है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वह इन सभी विजेताओं के बारे में जरूर जानें और उनसे प्रेरणा लें।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित एक समारोह में 73 व्यक्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए। वर्ष 2020 के लिए चार पद्म विभूषण, आठ पद्म भूषण और 61 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानमंत्री मोदी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘पर्यावरण से लेकर उद्यम तक, कृषि से लेकर कला, विज्ञान और समाज सेवा तक, लोक प्रशासन से लेकर सिनेमा जगत तक पद्म पुरस्कार पाने वाले विविध पृष्ठभूमि से आते हैं। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप इनके बारे में जानें और प्रेरणा लें।’’

प्रधानमंत्री अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि उनकी सरकार ने पद्म पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया को विस्तार देते हुए उसे पारदर्शी बनाया है और साधारण व सामान्य पृष्ठभूमि से आने वालों को भी सम्मानित कर उनकी सेवाओं को पहचान देने का काम किया है।

उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

पद्म विभूषण असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए, पद्म भूषण उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और पद्म श्री किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू