लाइव न्यूज़ :

संसद में विपक्षी पार्टियों ने अत्यधिक खराब व्यवहार किया : गोयल

By भाषा | Updated: August 15, 2021 15:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि संसद में विपक्षी पार्टियों ने जितना खराब हो सकता था, उतना “बुरा व्यवहार” किया जो भारतीय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दोनों सदनों में मंत्रियों का परिचय कराया और यह एक परंपरा है जो 70 साल से चली आ रही है, लेकिन "पहली बार" विपक्ष ने यह भी नहीं होने दिया।

मंत्री ने ‘टाइम्स नाउ इंडिया एट 75 : द फ्रीडम समिट’ में कहा कि विपक्ष ने जो किया, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है और इस बार उसने ने सभी हदें पार कर दी हैं।

गोयल ने कहा, “यही कारण है कि हमने कार्रवाई की मांग की और इसके निवारण की जरूरत है... संभवत: और सख्त प्रतिरोध की... हम केरल विधानसभा मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय के अत्यंत कड़े फैसले और सख्ती के लिए आभारी हैं तथा मुझे विश्वास है कि इस बार कुछ सदस्यों को अपने कार्यों के परिणाम भुगतने होंगे।”

मानसून सत्र में विपक्ष की ओर से हंगामा लगातार जारी रहने की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 11 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। मॉनसून सत्र 13 अगस्त तक चलना था। पेगासस जासूसी विवाद, कृषि कानूनों और अन्य विषयों पर विपक्ष का हंगामा 19 जुलाई को सत्र शुरू होने के बाद से लगातार जारी था जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

गोयल ने आरोप लगाया कि यह व्यवधान पूर्व नियोजित रणनीतिक फैसले का नतीजा था जिसकी तैयारी सत्र शुरू होने से पहले ही कर ली गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन