लाइव न्यूज़ :

Aurangabad Train Accident: हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ''अत्यंत दुखी हूं, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी''

By गुणातीत ओझा | Updated: May 8, 2020 09:25 IST

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रेक पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे से अत्यंत दुखी हूं, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रेक पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे से अत्यंत दुखी हूं, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रेलवे ट्रेक पर सो रहे 14 प्रवासी मजदूरों की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हादसे से अत्यंत दुखी हूं, पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मौके की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। लोगों की सहायता के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल से बात हुई है। प्रवासी मजदूर रेलवे ट्रैक के सहारे मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रहे थे। थकान होने पर सभी मजदूर रेलवे ट्रैक पर ही लेट गए। हादसे में उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिला और 14 मजदूरों की जान चली गई। हादसे में कई मजदूर गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं, सभी का इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद जालना रेलवे लाइन पर प्रवासी मजदूर सोए हुए थे। इसी दौरान ट्रेन गुजर गई और 14 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल बताए जा रहे हैं। घटना सुबह 5ः15 बजे की है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा एक मालगाड़ी के गुजरने से हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही करमाड पुलिस मौके पर पहुंची है और पटरी से शवों को हटाया है। वहीं, चार घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये सभी मजदूर एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले थे और वह औरंगाबाद जा रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आरपीएफ मौके पर पहुंच रहे हैं।करमाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जालना से भुसावल की ओर पैदल जा रहे मजदूर मध्य प्रदेश लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि वे रेल की पटरियों के किनारे चल रहे थे और थकान के कारण पटरियों पर ही सो गए थे। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन ने सुबह सवा पांच बजे उन्हें कुचल दिया।समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को औरंगाबाद के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है। यह जानकारी दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) ने दी है। 

टॅग्स :औरंगाबादमहाराष्ट्ररेल हादसानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी