लाइव न्यूज़ :

टांसपोर्टर से जबरन वसूली, दो पुलिस अधिकारी निलंबित

By भाषा | Updated: June 19, 2021 15:16 IST

Open in App

महासमुंद, 19 जून छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में ट्रांसपोर्टर से वसूली करने से संबंधित कथित वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि ट्रांसपोर्टर से जबरन वसूली के आरोप में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने तुमगांव पुलिस थाने के प्रभारी शरद ताम्रकर और सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र चंदनिहा को निलंबित कर दिया है।

ठाकुर ने बताया कि ऐसी घटनाओं से पुलिस महकमे की छवि खराब होती है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ठाकुर ने बताया कि ट्रांसपोर्टर से कथित पैसे वसूलते पुलिस अधिकारियों का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

उन्होंने बताया कि यह वीडियो फुटेज 15 जून का है। पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान दोनों पुलिस अधिकारी महासमुंद पुलिस लाइन में संलग्न होंगे।

उन्होंने बताया कि पुलिस निरीक्षक रामावतार पटेल को तुमगांव थाने का प्रभारी बनाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल