लाइव न्यूज़ :

जबरन वसूली, भ्रष्टाचार मामला: उत्तर प्रदेश के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 15, 2021 23:53 IST

Open in App

नोएडा, 15 फरवरी उत्तर प्रदेश में छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया गया है और इनमें से एक पुलिसकर्मी को एक अन्य व्यक्ति के साथ गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा में पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंद्र ने कहा, ‘‘कांस्टेबल नितिन चौधरी और सोनू नामक एक अन्य व्यक्ति को जबरन वसूली और भ्रष्टाचार के मामले में आज गिरफ्तार किया गया।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिसकर्मी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सभी आरोपी पुलिसकर्मी लखनऊ से संचालित नोएडा के सेक्टर 36 में स्थित साइबर क्राइम थाने में तैनात हैं।

चंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि नोएडा पुलिस को रविवार को कुछ लोगों के ‘‘अपहरण’’ की जानकारी मिली थी, जिसके बाद एक स्थानीय पुलिस दल ने जांच आरंभ की।

उन्होंने बताया कि यह पता चला कि कुछ पुलिसकर्मी एक मामले की जांच कर रहे थे और उन्होंने नोएडा सेक्टर 65 में स्थित एक निजी कंपनी के तीन कर्मियों को ‘‘उठा’’ लिया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इन लोगों को दो लाख रुपए के एवज में छोड़ दिया गया था, लेकिन कांस्टेबल नितिन चौधरी ने और धन की मांग की।’’

सोनू रविवार को और रकम लेने पहुंचा, लेकिन तभी पुलिस ने उसे नोएडा स्टेडियम के पास गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि माजू चौहान नामक व्यक्ति की ‘बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड’ के नाम से सेक्टर 65 में एक कंपनी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़ित के अनुसार 10 फरवरी को सादे कपड़ों में आधा दर्जन पुलिसकर्मी उसकी कंपनी में आए तथा कंपनी में काम करने वाले वसीम, सुहेल और परवेज को पकड़ कर अपने साथ ले गए। इन लोगों ने उन्हें छोड़ने के एवज में सात लाख रुपए की मांग की। बाद में पांच लाख रुपए में सौदा तय हुआ। इन लोगों ने दो लाख रुपए लेकर तीनों को छोड़ दिया और वे बकाया तीन लाख रुपए के लिए लगातार दबाव बना रहे थे।’’

डीसीपी ने बताया कि सोनू ने पूछताछ में बताया कि नितिन चौधरी ने उसे पैसे लेने के लिए भेजा था।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल नितिन चौधरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मामले में उपनिरीक्षक चेतन प्रकाश, कांस्टेबल सुमित पावला, कांस्टेबल सुमित शर्मा, कांस्टेबल अतुल नागर और कांस्टेबल सुमित मंडार फरार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन