लाइव न्यूज़ :

रंगदारी मामला: मुंबई की अदालत ने आरोपी नेता को गिरफ्तारी से पहले दी जमानत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 22:20 IST

Open in App

मुंबई, 10 अगस्त मुंबई की एक सत्र अदालत ने ठाणे के एक नेता मल्लिकार्जुन पुजारी को गिरफ्तारी से पहले जमानत दे दी, जिनपर टी-सीरीज संगीत कंपनी के मालिक भूषण कुमार की शिकायत के आधार पर जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डीडी कोचे ने सोमवार को पुजारी की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया, जिन्होंने अपने खिलाफ दर्ज मामले को झूठा करार दिया है।

अभियोजन पक्ष ने कहा है कि एक अभिनेत्री ने कुमार के खिलाफ शिकायत के लिए पुजारी से संपर्क किया था।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि पुजारी ने तब कथित तौर पर कुमार को समझौते के लिए बुलाया था और पैसे मांगे थे। आरोपी ने धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो कुमार के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया जाएगा।

इसके बाद टी-सीरीज ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और पुजारी के खिलाफ एक जुलाई, 2021 को अंबोली थाने में शिकायत दर्ज कराई।

ये घटनाक्रम तब सामने आया जब अभिनेत्री ने 14 जुलाई को कुमार के खिलाफ शहर की पुलिस में बलात्कार का मामला दर्ज कराया था।

अग्रिम जमानत याचिका पर बहस के दौरान पुजारी के वकील अनिकेत निकम ने अदालत में कहा कि कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज होने के बाद उनके मुवक्किल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

निकम ने तर्क दिया कि हालांकि प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया कि कुमार को पैसे देने की धमकी दी गई थी, लेकिन वास्तव में कोई राशि का भुगतान नहीं किया गया था।

उन्होंने आगे यह तर्क दिया कि पुजारी के खिलाफ जबरन वसूली की प्राथमिकी अभिनेत्री द्वारा कुमार के खिलाफ दायर बलात्कार के मामले का प्रतिवादी कदम है।

निकम ने कहा कि केवल इसलिए कि याचिकाकर्ता ने पीड़िता की मदद की, पुजारी के खिलाफ झूठी प्राथमिकी दर्ज की गई।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि 43 वर्षीय कुमार ने अपनी म्यूजिक कंपनी के किसी प्रोजेक्ट में नौकरी देने का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। हालांकि टी-सीरीज ने उनके आरोप को "पूरी तरह से झूठा और दुर्भावनापूर्ण" बताते हुए खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया