लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सप्ताह रूस की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: July 5, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए आधार तैयार करने और अफगानिस्तान में तेजी से उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए इस सप्ताह मास्को का दौरा करेंगे। इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मास्को में उनकी वार्ता के दौरान व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक सहयोग के साथ-साथ रक्षा क्षेत्र में संबंधों के लिए भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग के ढांचे के तहत सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा होने की संभावना है। विदेश मंत्री का अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ व्यापक वार्ता करने का कार्यक्रम है।

कोविड-19 महामारी के कारण पिछले साल वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन स्थगित कर दिया गया था। दोनों देशों के पास एक तंत्र है जिसके तहत भारत के प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा के लिए एक वार्षिक शिखर बैठक आयोजित करते हैं। अब तक भारत और रूस में वैकल्पिक रूप से 20 वार्षिक शिखर बैठकें हो चुकी हैं।

सूत्रों के अनुसार चर्चा का एक प्रमुख केन्द्र अफगानिस्तान में देश से अमेरिकी सेना की वापसी की स्थिति में उभरती स्थिति होगा।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर पिछले कुछ सप्ताह में कई हमले हुए हैं। भारत अफगानिस्तान में हिंसा के बढ़ते स्तर के साथ-साथ देश में अपने प्रभाव का विस्तार करने के तालिबान के प्रयासों से चिंतित है।

लावरोव ने अप्रैल में भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों पक्षों ने शिखर सम्मेलन की तैयारियों के साथ-साथ अन्य प्रमुख द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए