लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर 20 फरवरी से मालदीव और मॉरीशस की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 फरवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर 20-21 फरवरी को मालदीव और 22-23 फरवरी को मॉरीशस की यात्रा पर जायेंगे । विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, मालदीव की यात्रा के दौरान जयशंकर वहां के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह से भेंट करेंगे । इस यात्रा के दौरान वे (जयशंकर) मालदीव के विदेश, रक्षा, वित्त, आर्थिक विकास, योजना एवं आधारभूत ढांचा मंत्रियों से मुलाकात करेंगे ।

विदेश मंत्री जयशंकर वहां की संसद के स्पीकर मोहम्मद नासीद एवं अन्य राजनीतिक नेताओं से भी मिलेंगे ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री द्विपक्षीय संबंधों के सम्पूर्ण आयामों तथा जारी द्विपक्षीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे । वे कोविड-19 की स्थिति के बारे में चर्चा करेंगे । इसमें कोविड-19 के बाद आर्थिक स्थिति को पटरी पर लाने के लिये मालदीव को भारत की मदद जारी रखने का विषय भी शामिल है ।

जयशंकर 22-23 फरवरी को मॉरीशस की यात्रा के दौरान वहां के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन और प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ से भेंट करेंगे । इसके अलावा वे मॉरीशस के विदेश, क्षेत्रीय एकीकरण, अंतरराष्ट्रीय कारोबार मंत्री तथा भू परिवहन मंत्री से भी मिलेंगे ।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘ अपनी यात्रा के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों तथा मॉरीशस में भारत द्वारा संचालित विभिन्न आधारभूत ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे । वे आपसी हितों से जुड़े द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें भारत द्वारा मॉरीशस को सहायता का विषय भी शामिल है । ’’

विदेश मंत्रालय ने कहा है कि मालदीव और मॉरीशस दोनों हिन्द महासागर क्षेत्र में भारत के महत्वपूर्ण नौवहन पड़ोसी हैं और इनका प्रधानमंत्री की ‘सागर दृष्टि’ (क्षेत्र में सभी के लिये सुरक्षा एवं वृद्धि) में विशेष स्थान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?