लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर रविवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष से व्यापक चर्चा करेंगे

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सौद के साथ अफगानिस्तान से जुड़े घटनाक्रम सहित द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर व्यापक चर्चा करेंगे ।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री की शनिवार शाम से भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू हो रही है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, सऊदी अरब के विदेश मंत्री रविवार को जयशंकर के साथ वार्ता करेंगे और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे ।

अल सौद का सोमवार की शाम को यहां से न्यूयार्क जाने का कार्यक्रम है।

सऊदी अरब के विदेश मंत्री की भारत यात्रा का महत्व ऐसे समय में काफी बढ़ जाता है जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद भारत इससे जुड़े घटनाक्रम को लेकर दुनिया के प्रमुख देशों से सम्पर्क कर रहा है।

इस यात्रा की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि जयशंकर और अल सौद के बीच बातचीत के दौरान अफगानिस्तान का मुद्दा प्रमुखता से सामने आने की संभावना है।

क्षेत्र के प्रमुख देश होने के नाते सऊदी अरब के रूख का काबुल के घटनाक्रम को लेकर महत्व काफी बढ़ जाता है । ऐसा इसलिये क्योंकि तालिबान के काबुल पर कब्जे से पहले अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया में कतर, ईरान सहित खाड़ी क्षेत्रों के कई देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बारे में शुक्रवार को कहा था कि अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन समावेशी नहीं है, ऐसे में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उसे मान्यता देने के बारे में सामूहिक रूप से और सोच विचार कर फैसला करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए