लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर तीन दिवसीय यात्रा पर मेक्सिको गए

By भाषा | Updated: September 26, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार से मेक्सिको की तीन दिवसीय यात्रा पर गए हैं। उनकी इस यात्रा का मकसद व्यापार और निवेश के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है।

विदेश मंत्री के तौर पर जयशंकर की यह पहली मेक्सिको यात्रा है। फिलहाल, मेक्सिको लातिन अमेरिका में भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है और 2021-22 के लिए भारत के साथ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य है।

जयशंकर की यात्रा की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अन्य विश्व नेताओं के साथ, मेक्सिको की स्वतंत्रता के सुदृढीकरण की 200 वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, “विदेश मंत्री मार्सेलो एब्रार्ड कासाबोन के साथ अपनी बैठक के अलावा, वह मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर से भी मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री मेक्सिको में प्रमुख सीईओ और व्यापारिक समुदाय के साथ भी बातचीत करेंगे।”

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, 2018 में दोतरफा व्यापार 10.155 अरब अमेरिकी डॉलर का था, जिसमें से 5.231 अरब अमेरिकी डॉलर का निर्यात किया गया था और 4.923 अरब अमेरिकी डॉलर का आयात किया गया था।

भारत मेक्सिको को मुख्य रूप से वाहन और गाड़ियों के पुर्जे, रसायन, एल्यूमीनियम उत्पाद, विद्युत मशीनरी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्टील आदि का निर्यात करता है।

भारत मेक्सिको से कच्चा तेल, इलेक्ट्रिक सामान और मशीनरी आयात करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान