लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर 10 से 13 अक्टूबर तक किर्गिजिस्तान, कजाखस्तान, आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे

By भाषा | Updated: October 9, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 9 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर 10 से 13 अक्टूबर तक किर्गिजिस्तान, कजाखस्तान और आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे । इस यात्रा के दौरान वे इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचार साझा करेंगे । विदेश मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 10-11 अक्टूबर तक किर्गिजिस्तान की यात्रा पर जायेंगे जो विदेश मंत्री के रूप में उनकी इस देश की पहली यात्रा होगी ।

जयशंकर इस यात्रा के दौरान किर्गिजिस्तान के विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे और वहां के राष्ट्रपति से भी भेंट करेंगे ।

मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर की किर्गिजिस्तान यात्रा के दौरान कुछ समझौतों / एमओयू पर भी हस्ताक्षर होने की संभावना है।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 11-12 अक्टूबर तक कजाखस्तान की यात्रा पर रहेंगे जहां वे नूर सुल्तान में एशिया में संवाद एवं विश्वास निर्माण के उपाए (सीआईसीए) पर छठे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे ।

गौरतलब है कि कजाखस्तान सीआईसीए मंच का वर्तमान अध्यक्ष है।

इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्री जयशंकर के कजाखस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक करने की संभावना है।

मंत्रालय के अनुसार, विदेश मंत्री जयशंकर 12-13 अक्टूबर तक आर्मेनिया की यात्रा पर जायेंगे । इस दौरान वे आर्मेनिया के अपने समकक्ष के साथ बैठक करेंगे । विदेश मंत्री जयशंकर अर्मेनिया के प्रधानमंत्री और वहां की नेशनल असेम्बली के अध्यक्ष से भी मिलेंगे ।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘‘यह यात्रा (जयशंकर की) तीनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और क्षेत्र के घटनाक्रम पर विचार साझा करने का अवसर प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए