लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर यूएई में करेंगे इंडियन ओशन सम्मेलन को संबोधित

By भाषा | Updated: December 1, 2021 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली,एक दिसंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर इस महीने की चार और पांच तारीख को आबू धाबी में होने वाले पांचवे ‘इंडियन ओशन’ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्रीलंका के राष्ट्रपति,मॉलदीव के उप राष्ट्रपति और फिजी के प्रधानमंत्री भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के आयोजकों ने यह जानकारी दी।

‘इंडिया फाउंडेशन’ ने बताया कि ‘इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस 2021’ का विषय ‘हिंद महासागर: पारिस्थितिकी,अर्थव्यवस्था और महामारी’’ है। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में हिंद महासागर के किनारे बसे देशों के नेता सम्मेलन पूर्व कार्यशालाओं में और पूर्ण सत्रों में क्षेत्र से जुड़े मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

विचारक समूह (थिंक टैंक) ने कहा कि इसमें 30 देशों से कम से कम 200प्रतिनिधि और 50 से अधिक वक्ता होंगे। कार्यक्रम में उद्घाटन संबोधन श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे का होगा।

सम्मेलन का आयोजन आरएसआईएस सिंगापुर, राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान, श्रीलंका और अमीरात सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज एंड रिसर्च, यूएई के सहयोग से किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे