लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी से मुलाकात की

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव से अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर ‘उपयोगी चर्चा’ की ।

पात्रुशेव ने जयशंकर से मुलाकात करने से पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से भेंट की और तालिबान शासित अफगानिस्तान से पैदा होने वाले किसी भी संभावित सुरक्षा खतरे का मुकाबला करने के संबंध में बातचीत की।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पात्रुशेव से मिलकर प्रसन्न हूं । अफगानिस्तान पर काफी उपयोगी चर्चा हुई । ’’

24 अगस्त को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच टेलीफोन पर हुयी बातचीत के मद्देनजर अगले कदम के तौर पर दो दिवसीय यात्रा पर पात्रुशेव मंगलवार को यहां आए ।

जयशंकर एवं पात्रुशेव की बैठक के बारे में रूस के बयान में कहा गया है कि, ‘‘ भारत रूस द्विपक्षीय सहयोग को लेकर व्यापक मुद्दों पर चर्चा हुई । अफगानिस्तान की स्थिति सहित कई अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में विचारों का आदान प्रदान हुआ । ’’

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के मद्देनजर इस देश की स्थिति को लेकर भारत सभी प्रमुख देशों के सम्पर्क में है। काबुल पर कब्जे के तीन सप्ताह बाद तालिबान ने मंगलवार को मोहम्मद हसन अखुंद के नेतृत्व में अंतरिम सरकार की रूपरेखा पेश की थी ।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 24 अगस्त को अफगानिस्तान के घटनाक्रम पर बातचीत की थी और कहा था कि दोनों देशों के लिए मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा था कि पात्रुशेव अफगानिस्तान पर उच्चस्तरीय भारत-रूस अंतर-सरकारी विमर्श के लिए डोभाल के निमंत्रण पर भारत की यात्रा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू