लाइव न्यूज़ :

रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं विदेश मंत्री जयशंकर

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के 5 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री एस जयशंकर कर सकते हैं । इस घटनाक्रम से जुड़े लोगों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

रईसी को ईरान का कट्टरपंथी नेता माना जाता है। वह सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी हैं। उन्‍होंने जून में भारी बहुमत से राष्ट्रपति चुनाव जीता था।

भारत पहले ही शपथग्रहण समारोह के लिए ईरान के निमंत्रण को स्वीकार कर चुका है, जिसमें कई देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों के भाग लेने की संभावना है।

पिछले महीने विदेश मंत्री जयशंकर ने रूस की यात्रा के बीच में ईरान की राजधानी तेहरान में ठहराव के दौरान निर्वाचित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से मुलाकात की थी। जयशंकर ने इस दौरान अपने ईरानी समकक्ष जवाद जरीफ से बातचीत की थी जिसमें अफगानिस्तान में तेजी से उभरती स्थिति का मुद्दा शामिल है ।

इस घटना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ विदेश मंत्री एस जयशंकर संक्षिप्त यात्रा पर तेहरान जा सकते हैं और रईसी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां