लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने नेपाली समकक्ष ज्ञवाली के साथ बैठक की

By भाषा | Updated: January 15, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को अपने नेपाली समकक्ष प्रदीप कुमार ज्ञवाली के साथ बैठक की जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की ।

अधिकारियों ने बताया कि यह वार्ता भारत-नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक (जेसीएम) के ढांचे के तहत हो रही है ।

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञवाली बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे । ज्ञवाली 14-16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे ।

सीमा विवाद के कारण दोनों देशों के रिश्तों में खटास आने के बाद नेपाल के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा था कि हम विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर रचनात्मक वार्ता को लेकर आशान्वित हैं ।

प्रवक्ता ने कहा था कि संयुक्त आयोग महत्वपूर्ण तंत्र होता है जो उच्च स्तरीय चर्चा का अवसर प्रदान करता है । इसमें द्विपक्षीय संबंधों के विविध आयामों पर चर्चा के साथ दोनों देशों के अनोखे संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के संबंध में राजनीतिक मार्गदर्शन मिलता है।

बहरहाल, एक सवाल के जवाब में श्रीवास्तव ने कहा था कि सीमा मुद्दे पर भारत का रूख स्पष्ट है और संयुक्त आयोग और सीमा मुद्दे से जुड़ा तंत्र अलग अलग है ।

नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नया नक्शा प्रकाशित किए जाने के कारण उभरे सीमा विवाद के बाद इस देश के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है ।

इस विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया था । नेपाल के इस कदम पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके दावे को खारिज किया था।

नेपाल के विदेश मंत्री अपनी यात्रा के दौरान सीमा मुद्दे, कोविड-19 सहयोग समेत अन्य द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग