लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर के इस सप्ताह ताजिकिस्तान जाने की उम्मीद

By भाषा | Updated: September 13, 2021 22:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर के तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान की स्थिति पर शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए इस सप्ताह ताजिकिस्तान की यात्रा पर जाने की उम्मीद है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जयशंकर के ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में रूस, ईरान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करने की भी संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को वार्षिक एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले हैं, जिसमें अफगानिस्तान के घटनाक्रम के साथ-साथ समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर व्यापक रूप से विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।

सूत्रों ने बताया कि कहा कि जयशंकर एससीओ के राष्ट्राध्यक्षों और सामूहिक सुरक्षा संधि संगठन के प्रमुखों की अफगानिस्तान पर होने वाली एक बैठक में भाग लेंगे।

चीनी विदेश मंत्री वांग यी, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन और पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के एससीओ बैठकों के लिए दुशांबे की यात्रा पर जाने की उम्मीद है।

इस महीने की शुरुआत में, जयशंकर ने अपने नवनियुक्त ईरानी समकक्ष से बात की थी और अफगानिस्तान की स्थिति के साथ-साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की थी।

भारत और पाकिस्तान 2017 में इसके स्थायी सदस्य बने थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान