लाइव न्यूज़ :

विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रौद्योगिकी और डेटा के उपयोग में समानता, निष्पक्षता की वकालत की

By भाषा | Updated: November 19, 2021 23:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि नयी प्रौद्योगिकी और डेटा के उपयोग में बुनियादी नियमन व समानता तथा निष्पक्षता की भावना होनी चाहिए।

'सिडनी डायलॉग' में डिजिटल परिचर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि नया डिजिटल स्पेस और डेटा की दुनिया को ''पूंजीवाद के 19वीं सदी के सिद्धांत'' पर नहीं चलाया जा सकता है और उन्हें विनियमित करने के लिए प्रभावी मानदंडों की आवश्यकता है।

जयशंकर ने कहा, ''अगर हमें अच्छा करना है, तो यह महत्वपूर्ण है कि लोकतांत्रिक समाज संतुलन कायम करें क्योंकि लोकतंत्र तभी आगे बढ़ेगा जब यह स्पष्ट हो जाएगा कि लोकतंत्र का कोई लाभ है।''

'सिडनी डायलॉग' उभरती, महत्वपूर्ण और साइबर प्रौद्योगिकियों पर केंद्रित एक मंच है।

विदेश मंत्री ने कहा, ''एक तरफ हमें आजादी चाहिए, हमें खुलेपन और प्रवाह की जरूरत है, लेकिन दूसरी तरफ बुनियादी नियमन, समानता तथा निष्पक्षता की भावना होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए