उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार, 69 नए पदाधिकारी नियुक्त

By भाषा | Updated: March 30, 2021 18:49 IST2021-03-30T18:49:49+5:302021-03-30T18:49:49+5:30

Extension of Uttar Pradesh Congress Committee, 69 new officers appointed | उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार, 69 नए पदाधिकारी नियुक्त

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का विस्तार, 69 नए पदाधिकारी नियुक्त

नयी दिल्ली/लखनऊ, 30 मार्च कांग्रेस ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई की कमेटी का विस्तार करते हुए मंगलवार को 69 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 53 सचिव नियुक्त किये गए हैं।

विश्व विजय सिंह, गयादीन अनुरागी और दीपक कुमार उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संजीव शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, राहुल छिछारिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पांडेय, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मिश्रा, मनिंद्र मिश्रा और कुमुंद गंगवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार के अनुसार, नयी नियुक्तियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्षों की संख्या आठ हो गई है। इसके साथ ही पार्टी के 23 महासचिव और 75 हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि निकट भविष्य में पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्ति किए जाने की संभावना है।

अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में अक्टूबर, 2019 में उत्तर प्रदेश की नयी कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया था। प्रियंका गांधी वाद्रा कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Extension of Uttar Pradesh Congress Committee, 69 new officers appointed

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे