लाइव न्यूज़ :

ताप संयंत्रों के लिए अंतिम समय-सीमा बढ़ाना प्रदूषण फैलाने का लाइसेंस देने जैसा : सीएसई

By भाषा | Updated: April 7, 2021 22:38 IST

Open in App

नई दिल्ली, सात अप्रैल सेंटर फॉर साइंस एंड इन्वायरन्मेंट (सीएसई) ने बुधवार को कहा कि नये उत्सर्जन नियमों के अनुपालन के संबंध में ताप ऊर्जा संयंत्रों (टीपीपी) के लिए अंतिम तिथि बढ़ाने का पर्यावरण मंत्रालय का फैसला “उन्हें अनिश्चितकाल तक प्रदूषण फैलाने का लाइसेंस दे देगा।”

इसने कहा कि तापीय संयंत्रों से प्रदूषकों को सीमित करने के नियमों की घोषणा 2015 में की गई थी और इन्हें 2017 तक अमल में लाना था। लेकिन उद्योग इसके क्रियान्वयन को 2022 तक टालने में कामयाब रहे।

हरित थिंक टैंक ने एक बयान में कहा, “2021 आ गया है : अंतिम समय-सीमा आने में कुछ ही महीने बचे हैं लेकिन महज एक तिहाई संयंत्रों ने ही नियमों के अनुपालन के लिए कोई गंभीर कदम उठाए हैं।”

एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, एक अप्रैल को, मंत्रालय ने टीपीपी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में और 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ऐसे संयंत्रों को 2022 के अंत तक नये उत्सर्जन नियमों के अनुपालन की अनुमति दी थी।

अधिसूचना के मुताबिक, सबसे अधिक प्रदूषित शहरों और इन शहरों के 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले संयंत्रों को 31 दिसंबर, 2023 तक जबकि शेष इलाकों में कोयला से चलने वाले ऊर्जा संयंत्रों को नये मानकों पर 31 दिसंबर, 2024 तक अमल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर