लाइव न्यूज़ :

दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन खोखली व दिखावटी कार्रवाई: आप

By भाषा | Updated: September 19, 2021 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को आरोप लगाया कि दिल्ली भाजपा द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप में तीन पार्षदों का निष्कासन 'खोखली और दिखावटी' कार्रवाई है। आप ने दावा किया कि भाजपा अगले साल निकाय चुनाव हारने के डर से जल्दबाजी में अपने भ्रष्ट कार्यों को छुपा रही है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने रविवार को तीन नगर पार्षदों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और कहा कि अगर वे वित्तीय अनियमितताओं में लिप्त पाए गए तो और कदम उठाए जाएंगे।

आप के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए, दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप नेताओं को दिल्ली की जनता को यह बताना चाहिए कि वे भाजपा द्वारा निष्कासित "दागी" पार्षदों को अपनी पार्टी में शामिल क्यों कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भ्रष्टाचार के आरोप में जिन पार्षदों को पार्टी से निकाला गया है, उनमें दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) में सादुलाजाब पार्षद संजय ठाकुर, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) में न्यू अशोक नगर पार्षद रजनी बबलू पांडे और उत्तरी दिल्ली नगर निगम में मुखर्जी नगर पार्षद पूजा मदान शामिल हैं।

मदान और उनके भाई संजय मदान रविवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने एक बयान में दावा किया कि भाजपा जल्दबाजी में अपने भ्रष्ट कामों पर पर्दा डाल रही है क्योंकि उन्हें अगले साल नगर निगम चुनाव हारने का डर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू